फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   leakege cylinder caught fire couple burn

खाना बनाते समय लिकेज सिलेंडर से लगी आग

Wed, 05 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
leakege cylinder caught fire couple burn
इकदिल। कस्बे के मोहल्ला जुल्हापुरी में मंगलवार सुबह 10 बजे खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर से घर में आग लग गई। इसमें महिला झुलस गई। उसे बचाने में पति के हाथ भी जल गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जुल्हापुरी निवासी इशरत ने खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर पर ध्यान नहीं दिया। रेगुलेटर के पास से आग चूल्हे तक पहुंच गई। इसमें इशरत झुलस गईं। उनके शोर मचाने पर पति तौफीक अहमद बचाने पहुंचे तो वह भी आग की चपेट में आ गए। लपटें देखकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह जल रहे सिलेंडर को अलग किया।
विज्ञापन

तौफीक के तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाई लेकिन तब तक टीवी, अलमारी, फ्रिज, कूलर, चारपाई जल गई। इशरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तौफीक ने बताया कि आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना पर इकदिल नगर पंचायत के चेयरमैन डॉक्टर सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हालचाल लिया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed