{"_id":"63fcfedcbd956fb6e403be24","slug":"lawyers-showed-anger-in-lawyer-murder-case-etawha-news-c-12-1-100106-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वकील उमेश पाल की हत्या से रोष, एक करोड़ मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वकील उमेश पाल की हत्या से रोष, एक करोड़ मुआवजे की मांग
Tue, 28 Feb 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह व अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या पर डीबीए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ की आर्थिक सहायता व सुरक्षा देने की मांग की है।
24 फरवरी को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य उमेश पाल की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। इससे वकीलों में खासा आक्रोश है।
सोमवार को ज्ञापन देते समय डीबीए के पूर्व महामंत्री देवेंद्र पाल, राजू यादव, अवधेश शाक्य, मनोज शाक्य, मानवेंद्र सिंह चौहान, राजू यादव, राजेश प्रजापति, विजय सिंह शाक्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
वहीं अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के बैनर तले राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। कहा कि वकील उमेश पाल की हत्या कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। इस घटना से समाज में भय व्याप्त है। संगठन ने मांग की है कि हत्यारों का फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को 10 करोड़ की मदद मुहैया कराई जाए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष जीतू धनगर, मनीष कुमार, शिवम घनगर, अमित धनगर, जितेंद्र घनगर, आकाश धनगर, विपिन कुमार धनगर आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य शिवम पाल ने भी डीएम को ज्ञापन दिया।