{"_id":"6221063ca8a9b97a6e1aa86e","slug":"lawyer-s-report-written-after-strike-etawah-news-knp6836778100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के बाद लिखी गई वकील की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के बाद लिखी गई वकील की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। वकील के साथ मारपीट और उल्टा केस दर्ज कर लेने के मामले में हड़ताल के बाद पुलिस ने वकील की रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार को वकील हड़ताल पर चले गए थे। भरथना पुलिस ने सात नामजद व पांच अज्ञात को आरोपी बनाया है।
भरथना थाना क्षेत्र के गांव भिटारा फूलपुर निवासी अधिवक्ता जगत नारायण यादव के साथ गांव के कुछ लोगों ने खेत के विवाद में मारपीट की थी। उनके बेटे से भी मारपीट की गई।
पुलिस ने इनकी रिपोर्ट लिखने की बजाय विपक्षी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसे संज्ञान में लेते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने ऐतराज जताया। एसएसपी से मुलाकात कर गुरुवार को हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
गुरुवार को वकीलों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और जिला जज को ज्ञापन दिया। हड़ताल के बाद भरथना पुलिस ने वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र, मनोज (निवासी भिटारा फूलपुर), विजय बहादुर, रामब्रेश, राहुल व उमा शंकर (निवासी चंदेपुरा थाना सैफई) और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डीबीए महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह और मीडिया प्रभारी रामसरन सिंह यादव ने बताया कि हड़ताल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि नामजद वकील और उनके पुत्र का नाम जांच में निकाल दिया जाएगा।