फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lawyer angry for not writing assault report

मारपीट की रिपोर्ट न लिखने पर वकील नाराज

Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lawyer angry for not writing assault report
इटावा। अधिवक्ता और उनके पुत्र के साथ मारपीट की रिपोर्ट न लिखने और विपक्षी की रिपोर्ट दर्ज होने से वकीलों मेें नाराजगी है। सोमवार को वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अगुवाई में एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रवक्ता राम सरन सिंह यादव ने बताया की भरथना क्षेत्र के गांव भिटारा फूलपुर निवासी अधिवक्ता जगत नारायण यादव 16 फरवरी को फसल देखने खेत गए थे।
विज्ञापन

वहां गांव के छह-सात लोगों ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। बचाने आए बेटे को भी पीटा गया। मारपीट करने वाले लोग अधिवक्ता के घर से सामान भी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में अधिवक्ता की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। विपक्षियों की तहरीर पर अधिवक्ता व उनके पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। यह गलत है। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

डीबीए अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह गौर ने ज्ञापन दिया। इस मौके पर महामंत्री देवेेंद्र पाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सुनील बाजपेई, नेम सिंह यादव, बृजेंद्र बहादुर राजपूत, श्याम सिंह यादव, प्रकाश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता हड़ताल पर जाने की विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed