{"_id":"6171a730cca78572fb10750b","slug":"launched-a-signature-campaign-on-100-crore-vaccinations-etawah-news-knp6595753111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ करोड़ टीकाकरण पर हस्ताक्षर अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ करोड़ टीकाकरण पर हस्ताक्षर अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। देश में 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूर्ण होने पर जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से आयुष विंग वैक्सीनेशन केंद्र पर चलाए गए टीकोत्सव हस्ताक्षर अभियान के तहत सीएमएस डा. एमएम आर्या ने सबसे पहले हस्ताक्षर किए।
खुशी जताते हुए कहा कि देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। आशा करते हैं जल्द ही संपूर्ण टीकाकरण पूरे देश में होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भगवान दास ने इस विशेष उपलब्धि पर कहा कि 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण इतने कम समय में पूरा हुआ।
यह अभूतपूर्व प्रदर्शन है, इसके लिए वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई के पात्र मानते हैं। उनके निर्देशन में मुश्किल परिस्थितियों में भी टीकाकरण निरंतर चलता रहा और आगे और तेजी से चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताते हुए टीकाकरण निरंतर करते रहने का आह्वान किया। जिला अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर डा. निखिलेश ने कहा कि हम सभी पूरा प्रयास करेंगे जनपद का हर गांव और शहरी क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण केंद्र का निर्देशन करने वाले प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि टीकाकरण अभियान के पहले दिन से टीकाकरण करवा रहे हैं।
वैक्सीनेशन प्रभारी प्रवेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में 6,44,766 लोगों को पहली डोज और 1,99,701 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। जिला अस्पताल आयुष विंग में शहर के श्याम नगर से आए युवक लोकेंद्र ने टीका लगवाने के बाद टीका उत्सव हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
हस्ताक्षर अभियान में जिला महिला अस्पताल के सर्जन डा. अनिल कुमार, एएनएस उर्वशी दीक्षित व स्वास्थ्य कर्मियों ने हस्ताक्षर किए।
भाजपा ने किया स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
केंद्र सरकार के 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाने के लक्ष्य की पूर्ति करने पर भाजपा के इटावा तृतीय के मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।
मंडल के प्रवासी जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ने कर्मियों का अभिनंदन करते हुए इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान की बदौलत समय से पहले पूरा हो गया है।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सविता, महामंत्री चंदन पोरवाल, उपाध्यक्ष मिश्रा, रजनी भदौरिया, पूर्व सभासद अनिरुद्ध गुप्ता, रजत सविता, राकेश तिवारी, गुल्लू दुबे, अमर तिवारी उपस्थित रहे।