फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lady Dawn Vijaya Bijnor jail

लेडी डॉन विजया को बिजनौर जेल भेजा

Thu, 07 May 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 07 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lady Dawn Vijaya Bijnor jail

इटावा जेल में बंद महिला अपराधी विजई उर्फ विजया यादव को बिजनौर जेल भेज दिया गया है। जेल प्रशासन ने यह कार्रवाई विजया यादव की गतिविधियों व उसके और अन्य गिरोहों के बीच चली आ रही अनबन को देखते हुए की है।

विज्ञापन


इससे पहले भी कई बड़े अपराधियों की जेल बदली जा चुकी है। गौरतलब है कि लेेडी डॉन के नाम से कुख्यात फिरोजाबाद जेल से स्थानांतरित होकर आई और बाद में जेल के भीतर उपद्रव का कारण बनी विजया यादव को लेकर इटावा जेल प्रशासन गंभीर था। घटना के बाद से ही उसकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


साथ ही उसे इटावा जेल से स्थानांतरित करने को लेकर शासन को पत्र भी लिखा गया। विजया यादव के  बाद उपद्रव में  शामिल रहे अन्य कैदियों को भी जिले से बाहर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शातिर महिला अपराधी विजया यादव को अप्रैल की शुरुआत में फिरोजाबाद जेल से इटावा जेल के लिए स्थानांतरित किया गया था। तलाशी के दौरान उसने जमकर हंगामा काटा था। बाद में जेल में बंद उसके साथियों ने भी दो दिन तक लगातार उपद्रव किया था। हंगामा शांत करने मे अफसरों को पसीने आ गए थे।

उपद्रव का कारण बनी विजया यादव को इटावा जेल से स्थानांतरित करने के  लिए जेल प्रशासन शासन  को चिट्ठी लिखी थी। अब उसे बिजनौर जेल भेज दिया गया।

इटावा जेल में वर्तमान में 119 ऐसे कैदी है जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी  है इन पर अन्य कोई मामला भी विचाराधीन नहीं है। इसके अलावा 22 कैदी है जिन्हें आजीवन  कारावास की तो सजा  सुनाई जा चुकी है लेकिन उनके प्रकरण विभिन्न अदालतों में विचाराधीन  हैं। इन्हें भी इटावा जेल से हटाने की प्रक्रिया चल  रही है।


उपद्रव  की घटना के बाद से ही शातिर महिला बंदी विजया  यादव को चार अन्य महिला बंदियाें के साथ विशेष बैरक  में रखा गया था। जेल अधीक्षक अनुरुद्ध प्रसाद राय ने बताया कि विजया का ट्रांसफर  करने के लिए शासन क ो पत्र भेजा गया था। पत्र में सजायाफ्ता अन्य 119 कैदियाें को भी यहां से हटाने को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed