फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah News Worker died due to overturning of dumper

Etawah News: डंपर पलटने से श्रमिक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर जाम किया हाईवे

Mon, 20 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 20 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर तीन बजे मृतक के परिजनों ने शव को बरेली हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। तत्काल मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Etawah News Worker died due to overturning of dumper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इटावा में बरेली हाईवे पर खोखे से टकराकर डंपर पलट गया। उसमें भरी गिट्टी श्रमिक पर पलट गई। हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। चालक और दुकानदार घायल हुए हैं। दोपहर तीन बजे परिजनों ने श्रमिक का शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया तो परिजन मान गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह आठ बजे बेवर जा रहा डंपर बहादुरपुर पड़ाव गांव के पास सड़क किनारे रखे खोखे में टक्कर मारकर पलट गया। इससे गिरी गिट्टी के ढेर में शिवराजपुर नगला हुल्ली के बृजलाल सिंह (50) दब गए। सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो जेसीबी बुलवाकर गिट्टी हटवाई। करीब पौन घंटे बाद बृज को गंभीर हालत में बाहर निकाला पाया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन

 

हादसे में चालक बृजेश निवासी ग्राम समना जिला भिंड मध्यप्रदेश और दुकानदार टीकाराम निवासी ग्राम बहादुरपुर पड़ाव घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर तीन बजे मृतक के परिजनों ने शव को बरेली हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने तत्काल मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष अंकुश राघव ने बताया कि करीब एक घंटे बाद परिजनों ने शव हाईवे से हटाया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed