फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Laborer injured after falling from train, accused of pushing

Etawah News: ट्रेन से गिरकर मजदूर घायल, धक्का देने का आरोप

Sat, 31 Jan 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Laborer injured after falling from train, accused of pushing
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राहतपुरा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने सिर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद सैफई के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति के पास मिले रेल टिकट एवं पहचान पत्र से उसकी पहचान सिद्धनाथ (40) निवासी दिलबरपुर थाना ऊंचाहार रायबरेली के रुप में हुई। उसने बताया कि वह राजगढ़ राजस्थान में श्याम ईंट ईंट भट्टे पर काम करता था। यहां से 20 दिन पहले साले कल्लू ने 10 दिन का काम होने की बात कहकर भटिंडा पंजाब भेज दिया था लेकिन वहां ईंट भट्टा मालिक और कर्मचारियों ने उसे जबरन बंधक बनाकर काम कराया। वहां से वह भागकर वह घर जा रहा था पीछा करते हुए आए भट्टा कर्मियों ने मारने की नियत से उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी डा़ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेन से गिरने से घायल हुए व्यक्ति सूचना पुलिस को भेज दी गई है। भरथना के रहने वाले कुछ रिश्तेदार आ जाने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed