फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Laborer found hanging on Jamun tree

जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर

Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Laborer found hanging on Jamun tree
इकदिल। भरथना रोड पर एक रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार सुबह एक जामुन के पेड़ पर मजदूर का शव लटका मिला। शव जमीन पर बैठी हालत में दिखा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शर्ट व मुंह पर खून के निशान मिले। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि भरथना रोड पर आरआर रेस्टोरेंट के पास जामुन के पेड़ पर रस्सी से शव लटका है।
सूचना पर सीओ सदर अमित कुमार व इकदिल थाना प्रभारी अल्मा अहिरवार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त थाना इकदिल के अड्डा भोले प्रसाद गांव निवासी प्रेम नारायण (40) के रूप में की। सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि प्रेमनारायण के गले में फंदा तो लगा था लेकिन शव जमीन पर बैठी हालत में पाया गया।
विज्ञापन

उसकी शर्ट और मुंह पर खून लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ज्योति व ससुर राकेश ने हत्या की आशंका जताई। परिवार में चार लड़कियां और एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed