फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lab technician on leave, patients returned without testing

Etawah News: लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर, बिना जांच के लौटे मरीज

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lab technician on leave, patients returned without testing
इटावा/भरथना। जनपद में प्रत्येक रविवार को समस्त 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की संख्या काफी कम आ रही है। इस बार भी आए मरीजों की संख्या कोई खास ज्यादा देखने को नहीं मिली। रविवार को आयोजत हुए आरोग्य मेला में 1166 मरीज आए, इनमेंं 472 पुरुष, 390 महिलाएं एवं 304 बच्चे शामिल रहे। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार आदि के मरीज ही ज्यादा आए। पिछले रविवार को 1174 मरीज आए थे।
विज्ञापन







शहर के उर्द मोहल्ला, करनपुरा, मड़ैया शिवनारायण व कोकपुरा में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोग आरोग्य मेला में दवा लेने पहुंचे। जबकि गिरधारीपुरा (भरथना) व कैस्त (जसवंतनगर) स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आसपास के मरीज दवा लेने आए। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या कोई ज्यादा नहीं थी।
विज्ञापन
































































भरथना प्रतिनिधि के अनुसार, गांव हथनोली पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन के अवकाश पर होने की वजह से बुखार ग्रस्त रोगियों की जांच नही हो सकी। जबकि चिकित्साधिकारी की गैर मौजूदगी में आयुष महिला चिकित्सक ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
































































प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हथनोली में आयुष विभाग की महिला चिकित्सक डॉ. स्वेता गुप्ता, फार्मासिस्ट मनोज कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बताया गया कि पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ललित कुमार सीएचसी ड्यूटी लगी है। एलटी विवेक कुमार दो दिन के अवकाश पर है। जबकि स्टाफ नर्स सीएचसी पर रात की ड्यूटी कर रहीं हैं।
































































आरोग्य मेला में दोपहर एक बजे तक विभिन्न रोगों से ग्रसित लगभग 22 मरीज आए। जिसमें हथनोली की बुखार से ग्रस्त ममता देवी, यूरिन इंफेक्शन से ग्रस्त प्राची व सर्दी, कफ से परेशान सर्वेश कुमार आदि को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed