{"_id":"0a67de10bb455918cd2b3583e0562c88","slug":"kshullika-vikrama-initiation-of-mr-day-s-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षुल्लिका विक्रमा श्री के दीक्षा दिवस में रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षुल्लिका विक्रमा श्री के दीक्षा दिवस में रही धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 03 May 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दिगंबर जैन नवग्रह अंहिसा तीर्थ क्षेत्र कुनैरा में आर्यिका विंध्य श्री माता जी के सानिध्य में क्षुल्लिका विक्रमा श्री माता जी का दीक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रात: पूजा अर्चना के बाद रात्रि में आनंद यात्रा के साथ महाआरती की गई।
विज्ञापन
आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री विंध्य श्री माता जी के सानिध्य में सुबह 6 बजे से नवग्रह प्रतिमाओं पर जलाभिषेक अभिषेक एवं मूलनायक प्रतिमा पर विशेष कलशों से शांतिधारा संपन्न कराई।
विज्ञापन
9 बजे से संगीतमय पूजन के साथ श्री 1008 शांतिनाथ विधान प्रारंभ हुआ। दोपहर 2 बजे से क्षुल्लिका विक्रमा श्री माता जी का दीक्षा दिवस प्रारंभ हुआ। इसमें महिला मंडल की महिलाओं ने मंगलाचरण किया। आचार्य विराग सागर एवं मुनि प्रमुख सागर जी महाराज का चित्र अनावरण सुखानंद जैन भिंड, अशोक महामाया द्वारा एवं दीप प्रज्ज्वलन संजू जैन, राकेश जैन एलआईसी ने किया।
विज्ञापन
पाद प्रच्छालन चक्रेश कुमार जैन एवं सुमन जैन ने किया और वस्त्र डा. पंकज कुमार जैन ने भेंट किए। शास्त्र प्रदीप जैन एटा, निर्मल चंद्र जैन भिंड, दिलीप कुमार जैन इटावा, रवींद्र कुमार, हंसा जैन कलकत्ता ने भेंट किया। अंत में अंबाला से आए भक्तों ने माता जी को पिच्छी भेंट की गई।
विंयाजंलि सभा को संबोधित करते हुए आर्यिका विंध्य श्री माता जी ने कहा कि मोक्ष मार्ग में साहस, उत्साह व धैर्य इन तीनों की आवश्यकता है। संसार में सेठ बनकर नहीं मुनीम बनकर रहो। आप किसी से डरो मत केवल संयम धारण करो। संयम धारण किए बिना कल्याण नहीं हो सकता। क्रोध बोलता है पर मान, माया व लोभ बोलते नहीं है।
वह बिना बोले ही अपना कार्य करते हैं। सायं 6 बजे से आनंद यात्रा एवं महाआरती की गई। इसके साथ ही आर्यिका विद्वत श्री माता जी, पदम श्री माता जी, क्षुल्लिका विक्रमा श्री, पर्व श्री के अलावा बीना दीदी, श्रद्धा दीदी, प्रियंका दीदी, संतोष दीदी, दर्शना दीदी का भी सानिध्य रहेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजू जैन, आनंद जैन बाबा, राकेश एलआईसी, सुरेंद्र जैन, महावीर जैन, राकेश कुमार जैन, आकाशदीप जैन, सुभाष चंद्र जैन, प्रदीप जैन, गुरू भक्त परिवार सहित सैकड़ों महिला पुरुष साधर्मी उपस्थित रहे।