{"_id":"603fcf2c8ebc3ee63965dcde","slug":"kriti-topped-the-100-meter-race-etawha-news-knp615415984","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर की दौड़ में कीर्ति रहीं शीर्ष पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर की दौड़ में कीर्ति रहीं शीर्ष पर
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज बकेवर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी
- फोटो : ETAWHA
बकेवर। जनता कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम नम्रता सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी समय निकालना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक व बौद्धिक विकास हो सके। इस दौरान उन्होंने बॉल थ्रो प्रतियोगिता में भी हाथ आजमाए।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन टीचर्स बॉल थ्रो में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. ज्योति भदौरिया प्रथम, एसडीएम नम्रता सिंह द्वितीय व प्राचार्य डॉ. नलिनी शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर की छात्राओं की दौड़ में कीर्ति प्रथम, शिवानी द्वितीय और लता वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 200 मीटर की दौड़ में आस्था पोरवाल प्रथम, अंशिका द्वितीय और कृष्णा व लक्ष्मी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में छात्रा वर्ग में ज्योति प्रथम, गायत्री कुमारी द्वितीय और जानसी पाल तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं की रिले रेस में रंजीत हाउस शीर्ष पर रहा, जिसमें आसम मंसूरी, भारती, सेनकी, जानसी पाल शामिल थीं। लंबी कूद में छात्र वर्ग से राधामोहन प्रथम, सूरज द्वितीय और विपिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं छात्रों की 400 मीटर की दौड़ में आयुष दीक्षित प्रथम, साहिल पाल द्वितीय और आमिर तीसरे स्थान पर रहे।