{"_id":"6007207a8ebc3e2c5359de1f","slug":"kovishield-s-second-dose-will-start-on-15-february-etawha-news-knp606970677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविशील्ड की दूसरी डोज 15 फरवरी को लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविशील्ड की दूसरी डोज 15 फरवरी को लगेगी
विज्ञापन
सीएमओ डा.एनएस तोमर
- फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा।
16 जनवरी को कीविशील्ड का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 15 फरवरी को होगा। हालांकि शुभारंभ के दिन छूट गए कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण करने के लिए 22, 28 और 29 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। 16 जनवरी को सैफई मेडिकल कालेज में 42, जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 48 तथा भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 61 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन हुआ था। इन पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाना था, लेकिन 151 लोगों का ही वैक्सीनेशन हो सका था।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि इन तीन तिथियों में सैफई मेडिकल कालेज में बचे 2969 कर्मियों में से 1800, जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बचे 642 एवं भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बचे 1004 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। ताखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 360 तथा सैफई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 425 स्वास्थ्य कर्मियों का 22, 28 एवं 29 जनवरी को वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसमें संबधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भी शामिल हैं। बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 519 स्वास्थ्य कर्मियों को 28 और 29 जनवरी को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ के अनुसार जिन्हें शुभारंभ वाले दिन टीका लगा है उन्हें वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी को उन्हीं केंद्रों पर दी जाएगी। अगले चरण के लिए वैक्सीनेशन मंगानी पड़ेगी। शहर में वैक्सीनेशन के लिए उचित जगह का चयन किया जा रहा है।