फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kota-Patna Express likely to arrive late till May 11

Etawah News: 11 मई तक कोटा-पटना एक्सप्रेस के देर से आने की संभावना

Thu, 16 Apr 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kota-Patna Express likely to arrive late till May 11
-कोटा के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काम करने के चलते ढाई घंटा रीशेड्यूल होने के कारण देरी से चलेगी ट्रेन
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी



इटावा। कोटा से पटना जाने वाले कोटा-पटना एक्सप्रेस को 11 मई तक इटावा आने में विलंब रह सकता है। यह ट्रेन कोटा से ही ढाई घंटे की देरी से प्रस्थान होगी। वहीं इटावा-कोटा जाने वाली ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन से दो किलोमीटर पहले सोगरिया स्टेशन पर कोटा के यात्रियों को भी उतार देगी। यह ट्रेन गुरुवार को भी अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे से ज्यादा की देरी से इटावा आई।




रेलवे पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि कोटा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के विस्तार को लेकर काम शुरू होने की वजह से कोटा पहुंचने वाली ट्रेनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। कोटा जाने वाली दो ट्रेनों का स्टॉपेज इटावा जंक्शन पर है। इसमें एक इटावा से ही कोटा के लिए बनकर चलती है। यह सोगरिया स्टेशन तक ही जाएगी। यह अस्थायी व्यवस्था 15 अप्रैल से चार मई तक के लिए की गई है। वहीं पटना-कोटा एक्सप्रेस 11 मई तक सोगरिया स्टेशन तक ही जाएगी। जबकि कोटा-पटना एक्सप्रेस सोगरिया से 150 मिनट यानी ढाई घंटे विलंब से चलेगी। इसका प्रस्थान होने का समय रात 8:40 बजे रहेगा। इस ट्रेन का इटावा आने का समय देर रात 2:25 बजे है, जबकि यह सुबह 4:59 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed