फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kisann ki maut

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान

Mon, 17 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
kisann ki maut
फोटो संख्या 28 मृतक की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर। ब्लॉक कैस्त के देवीपुरा गांव निवासी किसान बंटी (28) पुत्र रामदास जाटव ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। सोमवार को घर में उसका शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

देवीपुरा गांव निवासी बंटी जाटव दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन में काम बंद हुआ तो परिवार के साथ गांव लौट आया था। तब से पिता के साथ किसानी कर रहा था। इधर फसल की बुआई का समय आया तो इसके लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। बंटी ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए काम की तलाश की, लेकिन कोरोना की वजह से कहीं काम नहीं मिला। घर की तंगहाली देख वह पत्नी को ससुराल छोड़ आया था। सोमवार को परिवार के बाकी सदस्यों के बाहर जाने के बाद वह घर में अकेला था। दोपहर में उसके घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने दरवाजा काफी देर तक खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। बच्चों ने इसकी जानकारी बाकी गांववालों की दी। जानकारी पाकर बंटी के परिजन भी घर पहुंचे। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि बंटी आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने कई लोगों से कर्ज मांगे लेकिन कहीं मदद नहीं मिली। निराश होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

फोटो संख्या 29 रोते-बिलखते परिजन

फोटो संख्या 29 रोते-बिलखते परिजन- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed