{"_id":"61019a8a8ebc3e58731160fa","slug":"kisan-samman-nidhi-etawah-news-knp642978940","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्र 1153 किसानों को लौटानी होगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्र 1153 किसानों को लौटानी होगी राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की जांच में 5553 लाभार्थी अपात्र मिले। सख्ती के बाद इनमें से 4400 किसानों ने निधि में प्राप्त धनराशि वापस भी कर दी। अपात्रों में 1153 लोगों ने अभी तक यह रकम नहीं लौटाई है। अब कृषि विभाग इन किसानों का पता लगाने में जुटा है। रकम जमा न करने वालों से वसूली की जाएगी।
यदि आप आयकर दाता हैं, किसी संवैधानिक पद पर हैं अथवा 10000 से अधिक पेंशन पाने के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ले चुके हैं तो यह राशि वापस करनी होगी। धनराशि जमा करने के लिए कृषि विभाग ने सीमारेखा भी खींच दी है।
जिले में 2 लाख 45 हजार 41 किसानों को पीएम सम्मान निधि के रूप में हर चौथे माह 325 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे खातों में किया जा रहा है। सम्मान निधि पाने वालों की जब पात्रता की जांच कराई गई तो अपात्र मिले किसानों के खातों को सम्मान निधि भेजने के लिए लॉक कर दिया। इसके बाद उनसे प्राप्त की गई धनराशि की वसूली की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि किसान प्राप्त किस्तों की पूरी धनराशि सरकार के लेख शीर्षक 040100800000000 खाते में जमा कर उसके चालान की एक प्रति उप कृषि निदेशक कार्यालय इटावा में जमा करेंगे। धनराशि जमा करने के लिए अपात्र किसान जनसेवा केंद्रों अथवा संबंधित ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी अथवा सहायक विकास अधिकारी कृषि से सहायता ले सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय इटावा में तीन अगस्त 2021 तक संपर्क कर सकते हैं।