फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   King Dasharatha performed a Yajna to beget a son.

Etawah News: पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने किया यज्ञ

Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
King Dasharatha performed a Yajna to beget a son.
फोटो: 12 लखना में रामलीला का मंचन करते कलाकार।स्रोत आयोजक
बकेवर। कस्बा लखना में चल रही रामलीला में शुक्रवार को राजा दशरथ और गुरु वशिष्ठ के संवाद तथा पुत्रेष्टि यज्ञ का मंचन किया गया। लीला में राजा दशरथ वृद्धावस्था तक संतान न होने पर वह कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ की शरण में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

गुरु वशिष्ठ उन्हें पुत्र प्राप्ति के लिए श्रृंगी ऋषि के माध्यम से पुत्रेष्टि यज्ञ कराने की सलाह देते हैं। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुत्रेष्टि यज्ञ का मंचन किया गया। यज्ञ कुंड से अग्निदेव के प्रकट होने और राजा दशरथ को दिव्य खीर प्रदान करने का प्रसंग दिखाया गया। राजा दशरथ ने खीर को अपनी तीनों रानियों कौशल्या, कैकयी और सुमित्रा में वितरित किया।
विज्ञापन

रामलीला देखने के लिए बकेवर सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed