{"_id":"5e838652f43820172ea6dbcd2c140746","slug":"killed-by-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारंगपुरा गांव में हत्या करके खेत में दबाए गए अधेड़ के शव का मामला पुलिस ने खोल दिया है। उसकी हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। वारदात को छुपाने के लिए शव को खेत में दबा दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में पत्नी टूट गई और उसने पूरी साजिश कुबूल कर ली। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि उसका प्रेमी फरार है।
विज्ञापन
सारंगपुरा गांव निवासी माखनलाल पाल (44) का शव 24 मार्च को खेत में दबा मिला था। एक चरवाहे की आशंका पर पुलिस ने खेत की खुदाई कराई थी तो अंदर माखनलाल का शव मिला था। माखन लाल के भाई ने माखन की पत्नी ममता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस छानबीन में जुट गई थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि पत्नी ममता ने लोगों को गुमराह करने के लिए बताया था कि माखनलाल दवा लेने के लिए गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने ममता से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके पति माखनलाल ने उसे प्रेमी सुभाष उर्फ निकसई पुत्र अनंतराम निवासी सारंगपुरा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस कारण उसने मारपीट की थी। इसके बाद उसने पति को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया।
8 मार्च की रात को उसने प्रेमी के साथ मिलकर माखनलाल की हत्या की और सबूत नष्ट करने के लिए पास के खेत में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। बाद में यह प्रचारित किया कि वह दवा लेने के लिए गए थे और वापस नहीं लौटे। पुलिस ने मृतक के कपड़े तथा गड्ढा खोदने वाला फावड़ा भी ममता की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। ममता को जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके प्रेमी सुभाष की सरगर्मी से तलाश कर रही है।