फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kidnapping, gang rape with teenager in Etawah

इटावा में अपहरण कर किशोरी से सामूहिक बलात्कार

Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
kidnapping, gang rape with teenager in Etawah
बिठौली थाना क्षेत्र के एक किशोरी को दबंग उठा ले गए। उसे बंधक बनाकर चार दिन तक गैंगरेप किया। किसी तरह उनके चंगुल से भागी किशोरी बदहवास स्थिति में घर पहुंची। आरोप है कि वह परिजनों के साथ थाने पहुंची तो सुनवाई के बजाय भगा दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी अपनी मां के साथ एसएसपी से मिली। एसएसपी ने बिठौली थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। बिठौली थाना क्षेत्र निवासी किशोरी 14 सितंबर को अपने दरवाजे पर जानवरों को चारा दे रही थी तभी गांव के दो दबंग आए और उसे जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने विरोध किया तो उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दबंग उसके साथ चार दिन तक गैंगरेप किए। किसी तरह मौका पाकर किशोरी भाग निकली और 18 सितंबर को बदहवास स्थिति में बाजरे के खेत में मिली। जहां से वह घर पहुंची और फिर बिठौली थाने रिपोर्ट लिखाने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता के आपबीती बताने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर वह मंगलवार को मां के साथ एसएसपी से मिली। एसएसपी मंजिल सैनी ने थानाध्यक्ष बिठौली को पीड़िता का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed