फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kidnapped student found along with accused at Khandwa station

Etawah News: आरोपी समेत खंडवा स्टेशन पर मिली अपहृत छात्रा

Sat, 03 Jan 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped student found along with accused at Khandwa station
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व अपहृत कक्षा नौ की छात्रा पुलिस को मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर मिल गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 साल की छात्रा को उस समय बचाया जब आरोपी किशोर उसे मुंबई ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि आरोपी, छात्रा से पिछले डेढ़ साल से मोबाइल के माध्यम से संपर्क में था। फिलहाल पुलिस दोनों को लेकर जनपद आ गई है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से छात्रा की तलाश शुरू करने पर अपहरण में प्रयुक्त बाइक इटावा रेलवे स्टेशन पर मिली। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और बाइक मालिक परवेश के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इटावा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को दोनों आरोपी 31 दिसंबर की शाम ग्वालियर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते दिखे।
विज्ञापन

ग्वालियर से वे कोल्हापुर एक्सप्रेस में सवार हुए जिसके बाद भोपाल और बीना रेलवे स्टेशनों को भी अलर्ट किया गया। बीना स्टेशन पर दोनों मुंबई जाने वाली पंजाब मेल में चढ़ते नजर आए, जिसके बाद खंडवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को सूचना दी गई। खंडवा में आरपीएफ ने पंजाब मेल को रोककर आरोपी को छात्रा के साथ ट्रेन से उतार लिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि कागजी लिखापढ़ी में आरोपी भी नाबालिग है। छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हिंदू लड़कियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में यह दूसरी गंभीर घटना है, इससे पहले एक हिंदू लड़की को आत्महत्या करनी पड़ी थी। उन्होंने अपहरण में शामिल युवकों, उनके परिजनों और सहयोगियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। छात्रा के चाचा ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने और पैसे लेकर दोषियों को छोड़ने का आरोप लगाया। विहिप नेताओं ने मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed