फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kasan andolan

किसानों को कारपोरेट्स का बंधुआ मजदूर नहीं बनने देंगे

Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
kasan andolan
फोटो संख्या 03 प्रेसवर्ता करते सपा जिलध्याक्ष गोपल यादव व पूर्व चैयरमैन कुलदीप गुप्ता सन्टू वअन्? - फोटो : ETAWHA
इटावा। भाजपा की केंद्र सरकार खेती किसानी को कारपोरेट्स के हाथों सौंपकर देेश के अन्नदाता किसानों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर इसी मंशा को जाहिर किया है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ सपा कार्यकर्ता 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने रविवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है किसानों पर आफत टूट पड़ी है। खाद, बिजली, डीजल, सिंचाई, बीज और कीटनाशक दवाओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। अब तो तीन कानून लाकर किसानों का अस्तित्व ही मिटाने का काम कर दिया है। अनुबंधित किसानी, स्टाक होल्ड की सीमा समाप्त करना और मंडियों की भूमिका समाप्त करने जैसे कदम आत्मघाती हैं। इससे किसान की सिर्फ बर्बादी ही होगी। अन्नदाता कहे जाने वाले किसान के हाथ में भाजपा सरकार भीख का कटोरा थमाने जा रही है।
विज्ञापन

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता 14 दिसंबर को पार्टी कार्यालय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में धरना देंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, महासचिव चंदन सिंह बघेल, कुलदीप गुप्ता संटू, शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, प्रधान राजवीर सिंह राजपूत, विद्याराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार सपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी त्रिपाठी ने ग्राम मडौली में किसानों से संपर्क कर आंदोलन के प्रति समर्थन जुटाया। उन्होंने केंद्र सरकार की किसान, मजदूर विरोधी व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर पूरी ताकत से धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर संदीप तिवारी, दीपक सविता, रतन कुशवाहा, मान सिंह कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, शिववीर कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed