सैफई । उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेडिकल स्टूडेंट्स व नर्सिंग कर्मियों ने अपने पोस्टरों को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में कनिष्का सक्सेना और दिव्या राय प्रथम, अनुपम सोलंकी, वर्षा चौधरी, अंशिका मित्तल, अंजली दूसरे और पूर्णिका अग्रवाल, शीतल राज तीसरे स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को खुद की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर मुख्य कोआर्डिनेटर डॉ. कीर्ति जायसवाल, डॉ. मोनिका श्रीवास्तव, नेहा दूबे, अंजू वर्मा, गीता झा के अलावा निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. सूरज कुमार और डॉ. ममता सिंह मौजूद रहे।