फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kamal will be blow on mainpuri seat says maurya

मैनपुरी सीट पर इस बार खिलेगा कमल: केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
kamal will be blow on mainpuri seat says maurya
इटावा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार मैनपुरी सीट पर कमल खिलेगा। भाजपा जिले की सभी छह निकाय सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उप मुख्यमंत्री ने ये बात सोमवार को विकास भवन के नवीन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में कही।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि यूपी देश में नंबर वन बने। इटावा हर प्रकार से नंबर वन बने, इसके लिए स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। आम जनता की समस्याओं का समाधान ब्लॉक, तहसील और थाना स्तर पर किया जाए।
विज्ञापन

मुलायम के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर कहा कि नेता जी के प्रति सम्मान की खातिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 के चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वार्ता के दौरान सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत के अलावा जिलाधिकारी अवनीश राय व मुख्य विकास अधिकारी प्रणता एश्वर्या भी उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed