{"_id":"65f35d915ff5d4cfed09b396","slug":"kajal-over-all-champion-in-annual-sports-competition-etawha-news-c-216-1-etw1002-109753-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में काजल ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में काजल ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर काजल कुमारी ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में 10 प्रतियोगिताएं हुईं। 50 मीटर की दौड़ में आयशा प्रथम, काजल द्वितीय व शिखा को तृतीय स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में शिखा प्रथम, शालिनी द्वितीय व संजनी को तृतीय स्थान मिला। 200 व 400 मीटर दौड़ में शांति और काजल संयुक्त रूप से प्रथम, शिफा एवं शांति राठौर को द्वितीय और अलशिफा एवं मोहिनी को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, संजनी द्वितीय और शिखा तीसरे स्थान पर रहीं।
गोला फेंक और चक्का फेंक में आस्था एवं चर्चिल संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। दिव्यांशी एवं रोशनी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। शिखा एवं अर्चना को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, शालिनी को द्वितीय और शांति राठौर को तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद में शांति राठौर प्रथम, काजल को द्वितीय और मोहिनी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
रेफरी की भूमिका में डॉ. चंद्र प्रभा, डॉ. रमाकांत राय, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनुपम सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी प्रो. डॉ. रिपुदमन सिंह और विशिष्ट अतिथि केके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजय दुबे, डॉ. उदयवीर सिंह, डॉ. पद्मा त्रिपाठी, डॉ. अनूप मिश्र आदि मौजूद रहे।