{"_id":"4599ca9ef801fef4f96902cf9f403b0b","slug":"kabaddi-won-ckrnagr-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में चकरनगर की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में चकरनगर की टीम विजयी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में खंड स्तरीय ग्रामीण बालक बालिकाओं की खुली प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खेलकूद का शुभारंभ ग्राम प्रधान चकरनगर राजेश यादव एवं जवाहर इंटर कालेज चकरनगर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे ने किया।
ग्राम प्रधान राजेश यादव ने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। वहीं दूसरी ओर प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल अनुशासन एवं शिक्षा के लिए आवश्यक है।
उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वह बिना रागद्वेष के प्रतियोगिता में भाग ले । कबड्डी बालक वर्ग में चकरनगर एवं सगरा गांव के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें चकरनगर विजेता एवं सगरा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला चकरनगर ए एवं चकरनगर बी में हुआ, जिसमें चकरनगर बी विजेेता घोषित हुई। बालीवाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चकरनगर और खिरीटी का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें विजेता खिरीटी एवं उपविजेता चकरनगर रही।
पूरे दिन चले खेलकूद कार्यक्रमों में दर्जन भर से अधिक टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह एवं खंड विकास अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितिरित किए।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर, विनय कुमार पटेल, विनय त्रिपाठी, रणविजय यादव, शैलेंद्र कुमार, अमलेश यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।