फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kaangres panchaayat adhyakshon ko bhee prashikshit karegee

कांग्रेस पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशिक्षित करेगी

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
kaangres panchaayat adhyakshon ko bhee prashikshit karegee
इटावा। जिला कांग्रेस की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के चुनावी वादों को जन-जन तक पहुंचाकर समर्थन जुटाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा कि आज देश तथा प्रदेश में कांग्रेस किसान, मजदूर, महिला युवाओं की लड़ाई लड़ रही है। हम लोगों ने जिले में हर न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष और ग्राम पंचायत अध्यक्ष बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अब बूथ स्तर की संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। अब ग्राम पंचायत अध्यक्षों के प्रशिक्षण का कार्य नवंबर में शुरू कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि अब बूथ स्तर पर हम लोग कार्य करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने सात प्रतिज्ञाओं का एलान किया है। हम जन जन तक उनको पहुंचाने का काम करेंगे। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो लड़कियों को स्मार्टफोन एवं स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ।
गेहूं तथा धान की एमएसपी 2500 रुपये प्रति क्विंटल, बिजली बिल हाफ, गरीब परिवार को 25000 रुपये प्रतिवर्ष, 20 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम और किसी परिवार में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है उसे 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

बैठक में प्रदेश महासचिव अनिल यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, आशुतोष दीक्षित, मोहम्मद राशिद खान, फजल यूसुफ, उदयभान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, आलोक यादव, सतीश नागर, प्रशांत तिवारी, कमला वर्मा, कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed