जल्द घर बैठे मिलेगी वैकैंसी की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार एक बार फिर से सेवायोजन कार्यालय को पुनर्जीवित करने में लगी है। कंपलसरी नोटिफिकेशन ऑफ वैकैंसी एक्ट 1969 (सीएनवी एक्ट) को प्रभावी बनाया जा रहा है। इस एक्ट के तहत सभी सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों को रिक्त स्थानों पर भर्ती करने से पूर्व रोजगार कार्यालय को नोटिफिकेशन की सूचना देना अनिवार्य होता है।
जिसका पालन नहीं हो रहा है। इसके लिए अब यह व्यवस्था की जा रही है कि यह नोटिफिकेशन विभाग के वेब पोर्टल सेवायोजन डॉट ओआरजी पर डाले जाएं। नियोक्ता के लिए इसे अनिवार्य बनाया जाएगा। इससे इस पोर्टल को खोलकर शिक्षित बेरोजगार वांछित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकें।
कैरियर काउंसिलिंग भी होगी
अभी तक रोजगार कार्यालय में सिर्फ अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के बेरोजगारों को एक वर्ष का ऑफिस मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह सुविधा प्रतिवर्ष 30 अभ्यर्थियों को मिलती है। अब जिला सेवायोजन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह कैरियर काउंसिलिंग देने की भी तैयारी कर रहे हैं। जहां शैक्षिक बेरोजगारों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कैरियर चुनने का सुझाव मिलेगा।