{"_id":"6431b36de291b696bc008198","slug":"jholachap-took-life-of-jaya-etawha-news-c-12-1-169860-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: झोलाछाप ने ले ली मासूम जया की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: झोलाछाप ने ले ली मासूम जया की जान
Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थानाक्षेत्र के गांव लोहिया कला में झोलाछाप के इलाज से छह माह की मासूम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दवा के ओवरडोज के कारण बच्ची की जान चली गई।
पंकज निवासी नगला ताड़ थाना बसरेहर ने बताया कि गुरुवार शाम छह माह की बेटी जया को बुखार आया था। इस पर वह पास के ही गांव लोहिया कला में झोलाछाप के पास ले गया। झोलाछाप ने सीरप और दवाएं दी थीं। दवा खिलाने के बाद बेटी गंभीर हो गई। इस पर शुक्रवार सुबह बेटी को झोलाछाप के पास ले गए। उसने वहां और दवाएं खिलाईं। दो घंटे बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
झोलाछाप ने उसे यह कहकर रोका कि दवा का नशा है। अभी कुछ देर में उतर जाएगा। दोपहर करीब तीन बजे तक भी दवा से कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद वह बेटी को बसरेहर के एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां उन्होंने बेटी की हालत गंभीर बताई और जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि ओवरडोज से बच्ची की मौत हुई है।