फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jharkhand Sampark Kranti train had to be stopped for 23 minutes after smoke billowed from its wheels.

Etawah News: झारखंड संपर्क क्रांति के चक्के से उठा धुआं, 23 मिनट रोकनी पड़ी

Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Sampark Kranti train had to be stopped for 23 minutes after smoke billowed from its wheels.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। आनंद विहार से रांची जाने वाली झारखंड संपर्क क्रांति के पहिए से शनिवार को अचानक धुआं उठने से खलबली मच गई। शिकोहाबाद से इसकी सूचना मिलने के बाद इटावा के चेकिंग पॉइंट पर ट्रेन को रोक लिया गया।
तकनीकी खामी चेक करने के बाद उसे 23 मिनट बाद रवाना किया गया। इस दौरान एहतियातन सीएंडडब्ल्यू की तकनीकी टीम को कानपुर तक भेजा गया।
इस ट्रेन के कोच नंबर दो, तीन, चार में ब्रेक बाइंडिंग होने की सूचना थी। अलीगढ़ से ही ट्रेन में इस तरह की जानकारी दी जा रही थी। शिकोहाबाद के बाईपास धुआं उठने की जानकारी पर इटावा की सीएंडडब्ल्यू की टीम सक्रिय हो गई। शनिवार की दोपहर 12:17 बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर रोकी गई।
विज्ञापन

टीम ने तकनीकी जांच की। तीनों कोचों के चक्कों की जांच की गई। इस दौरान कोई खामी नहीं मिली। दोपहर 12:40 बजे ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इससे पहले भी कुछ ट्रेनों में ब्रेक बाइंडिंग की सूचना मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed