फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   jhansi hostel won hockey tournament

Etawah News: झांसी छात्रावास ने जीता सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट

Tue, 28 Feb 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
jhansi hostel won hockey tournament
इटावा। झांसी छात्रावास ने वाराणसी छात्रावास को हराकर प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी की ट्राफी जीत ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्योतिबा फुले स्टेडियम में झांसी व वाराणसी छात्रावास के बीच फाइनल मैच खेला गया। दो-दो गोल से मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में झांसी ने तीन गोल किए। वाराणसी की टीम दो गोल ही कर पाई। इस प्रकार झांसी छात्रावास ने प्रतियोगिता जीत ली। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अवनीश राय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिए।

इस मौके पर 30 खिलाड़ियों को किट, हॉकी, जूते, ट्रैक सूट, टी शर्ट, मोजे दिए गए। उपनिदेशक खेल मुद्रिका पाठक, एसडीएम विक्रम राघव, उप क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह, साकिब मेवाती, रुखसार बानो,देवेंद्र पाल, नूर हासन राजेश सोनकर, मनोज बाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed