फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jewry-cash looted after showing gun to Fauji's daughter

फौजी की पुत्री को बंदूक दिखाकर जेबरात व नगदी लूट ले गए बदमाश

Fri, 31 Jul 2020 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Jewry-cash looted after showing gun to Fauji's daughter
महेवा में गुरुवार की रात चार असलहाधारी बदमाशों ने चौकी से सौ मीटर की दूरी पर एक फौजी के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों को कमरों में बंद कर दिया और फौजी की पुत्री को बंदूक दिखाकर सोने-चांदी जेवरात व 80 हजार रुपये लूट लिए।
बदमाशों के जाने के बाद बेटी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी फौजी रामरतन सिंह जम्मू में तैनात हैं। गुरुवार की रात करीब 2 बजे चार असलहाधारी बदमाश उनके घर में छत के रास्ते घुए आए। अन्य कमरों की कुंडी बाहर से बंद की।
जिस कमरे में अलमारी रखी थी वहीं फौजी की 20 वर्षीय पुत्री अंजली लेटी थी। बदमाशों ने उसे को बंदूक धमकाया और अलमारी की चाभी मांगी।
चाबी न मिलने पर बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे तीन सोने के हार, छह कंगन, करधनी, चार जंजीर, 21 अंगूठियां, बिछुआ, पायल सहित 80 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद करीब सवा तीन बजे फौजी की पुत्री ने बाहर आकर अन्य परिजनों को जगाया और घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि घर में नीचे के हिस्से में बने तीन कमरों में पहले में फौजी का बड़ा पुत्र अमित जो शहर में स्थित केनरा बैंक में मैनेजर है, वह लेटा था। दूसरे कमरे में फौजी की पत्नी केला देवी और छोटा बेटा सुमित लेटा था, जबकि तीसरे कमरे में पुत्री अंजली अकेली लेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं अलमारी में जेवरात रखे थे। फौजी का मझला बेटा सौरभ मकान के दूसरी मंजिल पर पत्नी और बच्चे के साथ लेटा था। बदमाशों ने फौजी की बेटी के अलावा घर के किसी सदस्य को नहीं जगाया।
अंजली ने बताया है कि सभी बदमाश मुंह ढके हुए थे। बदमाशों ने उनके भाई वह मां के कमरे की कुंडी लगा दी थी।
उसने बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से वह घर के बड़े बरामदे वाले कमरे में लेटी थी। बदमाशों ने उसे यह भी धमकी दी थी कि अगर आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। अंजली ने बताया कि बदमाश बंदूक लिए थे और उनकी संख्या चार थी।

घटना की जानकारी होने पर फौजी के पुत्र अमित ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
इसके कुछ देर बाद ही महेवा चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ट, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शुक्रवार की सुबह सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना कर घर के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की।
थाना प्रभारी ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया था। खोजी कुत्ता घर से हाईवे तक गया।
सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है कुछ चीजें हैं जो संदिग्ध लग रही हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed