फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jewelry worth eight and a half lakhs stolen from two houses

दो घरों से साढ़े आठ लाख के जेवर और नगदी चोरी

Wed, 15 Jul 2020 07:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth eight and a half lakhs stolen from two houses
फोटो संख्या 05 व 06 जसवंतनगर के गांव कुरसेना में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी - फोटो : ETAWHA
दो अलग-अलग गांवों में धावा बोलकर चोर दो घरों से करीब साढ़े आठ लाख के जेवर और नगदी ले गए। घर के लोग सोते रहे, उन्हें वारदात की भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कुरसेना गांव निवासी किसान सुरेश चंद्र यादव के यहां मंगलवार रात में चोरी हुई।
चोर घर के पिछवाड़े से छत पर चढ़े और सीढ़ियों से नीचे आकर कमरे की अलमारी और बक्सों से करीब पौने तीन लाख रुपये कीमत के जेवर और 1.20 लाख की नगदी ले गए।
घर के लोग बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने अलमारी से हार, जंजीर, छह अंगूठियां, मटरमाला, छह जोड़ी तोड़ियां और पुत्रवधू पूजा की करधनी निकाल ली।
पास में ही रखे बक्से को उठा ले गए, जो सुबह गांव के ही रामदत्त के खेत में पड़ा मिला। बक्से में भी जेवर और नगदी रखी थी। घर में चोर वारदात करते रहे और परिजनों को भनक भी नहीं लगी।
बुधवार सुबह 5 बजे सुरेश की पत्नी उर्मिला देवी उठीं। कमरे में गईं तो सामान बिखरा देख उनका माथा ठनका। उन्होंने पति, बहू और बेटी रमाकांती को जगाया। घर में चोरी होने से सभी सन्न थे।
विज्ञापन

पड़ोसियों को खबर लगी तो घर में भीड़ जुट गई। धरवार चौकी प्रभारी रामशंकर उपाध्याय मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी सुरेश ने बताया कि उनका बेटा फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी सभी लोग घर पर सो रहे थे। किसी को भी चोरी होने की भनक नहीं लग पाई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि गृहस्वामी सुरेश चंद्र से जानकारी की है। पुलिस चोरों की खोजबीन में जुटी है।
चोरी की एक अन्य वारदात इकदिल थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में हुई। इस गांव के किसान सुरेंद्र बाबू पुत्र रमेश चंद्र परिवार के साथ बिजली न आने से छत पर सो रहे थे। बुधवार सुबह सुरेंद्र नीचे आए तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ।
आवाज सुनकर पत्नी निशादेवी की नींद खुल गई। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे जेवर गायब थे। सुरेंद्र ने बताया कि चोर अलमारी से हार, चूड़ी, जंजीर, अंगूठी, झुमकी, ढाई सौ ग्राम चांदी की पायलें और 35 हजार रुपये ले गए।

उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार लाख के जेवर व नगदी चोरी गए हैं। 112 नंबर पर कॉल करने पर हलका प्रभारी अवधेश यादव मौके पर पहुुंचे। उन्होंने घर के आसपास क्षेत्र का मुआयना किया। चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। किसान सुरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दे दी है। उन्होंने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed