{"_id":"5f1588b48ebc3e63a34175a0","slug":"jcb-and-two-tractor-seas-in-illegal-soil-mining-etawha-news-knp5721605167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के अवैध खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के अवैध खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज
विज्ञापन
फोटो संख्या 01 व 02 इकदिल थाना में खड़ी जेसीबी और मिट्टी भरी ट्राली समेत ट्रैक्टर
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाने में खड़ी जेसीबी अ लालपुरा गांव में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते एक जेसीबी और दो ट्राली समेत ट्रैक्टर को पुलिस ने सीज किया है। पुलिस ने कहा ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव के पास बंबा किनारे जमीन से रविवार रात कुछ लोग जेसीबी से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर में भर रहे थे।
कई दिनों से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। किसी ग्रामीण ने सीओ सिटी वैभव पांडेय को इसकी सूचना दे दी।
उनके निर्देश पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर खुदाई कर रही जेसीबी और मिट्टी से भरी दो ट्रालियों को ट्रैक्टरों समेत पकड़ लिया।
उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि मिट्टी का अवैध रूप से खनन करने पर जेसीबी और दोनों ट्रैक्टरों को सीज किया गया है। खनन और एआरटओ विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
थाना क्षेत्र की मानिकपुर चौकी के प्रभारी ने एक दिन पहले भी अवैध मिट्टी खनन में दो ट्रैक्टर सीज कर दिए थे।