फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jaya Bachchan will inaugurate the Saifai mahotsav

जया बच्चन करेंगी सैफई महोत्सव का उद्घाटन

Thu, 25 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan will inaugurate the Saifai mahotsav

सैफई में रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव का कल से शानदार आगाज होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। 26 दिसंबर को महोत्सव का चंदगीराम स्टेडियम में लोकधारा कार्यक्रम से रंगारंग आगाज होगा।

विज्ञापन


उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जया बच्चन करेंगी। बुधवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव व संयोजक सांसद मैनपुरी तेज प्रताप सिंह यादव ने सैफई के पीडब्ल्यूडी डाक गेस्ट हाउस में पत्रकारों को कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि सैफई महोत्सव में इस वर्ष भी संस्कृति का हर रंग होगा। प्रदेश का संस्कृति विभाग यहां तमाम तरह के कार्यक्रम कराएगा। पहले दिन 26 दिसंबर को सुबह हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के साथ हवन-पूजन होगा। इसके बाद चंदगीराम स्टेडियम में सुबह 10 बजे फिल्म अभिनेत्री एवं राज्यसभा सदस्य जया बच्चन उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इटावा-मैनपुरी के दो हजार स्कूली बच्चे लोकधारा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद रात को महोत्सव पंडाल में देवी जागरण होगा। रतन देवा दिल्ली, इशरतजहां इलाहाबाद व सुरजीत अलबेला कानपुर के कलाकार भक्तिगीतों की सरिता बहाएंगे। 27 दिसंबर की रात आठ बजे से पंजाबी एवं सूूफी गायक हंसराज हंस का कार्यक्रम रखा गया है।

सैफई महोत्सव में पहली बार ऑल इंडिया प्राइज मनी हॉकी टूर्नामेंट होगा। टूर्नामेंट में देश की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी। मैच का दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण होगा। हॉकी मैच 29, 30, 31 को होंगे जबकि फाइनल 01 जनवरी को होगा। इसके साथ ही इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 27 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगा।

साइकिल मैराथन सहित अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान महोत्सव प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अनुराग भदौरिया लखनऊ, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा सहित महोत्सव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

वाहनों पर नहीं मिलेगी छूट
पूर्व में वाहनों की खरीद पर मिलने वाली छूट से पहचान बना चुके सैफई महोत्सव में इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं रखी गई है। प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष एवं सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव समिति की ओर से इस तरह का कोई भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को नहीं भेजा गया है।


यह होंगे महोत्सव में कार्यक्रम
26 दिसंबर को सुबह 9 बजे से उद्घाटन कार्यक्रम, शाम सात बजे देवी जागरण।
27 दिसंबर की शाम 7 बजे से पंडाल में गायक हंसराज हंस का कार्यक्रम।
28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा, शाम सात बजे बाडी बिल्डर्स व लड़कियों का कराटे शो।
29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से फाग/स्थानीय लोकगीत के बाद शाम सात बजे लाफ्टर नाइट।
30 दिसंबर को सुबह 10 बजे फाग/स्थानीय लोकगीत, शाम 7 बजे भोजपुरी गायक दिवाकर द्विवेदी, मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम, बृज लोकनृत्य और न्यूजीलैंड का फायर नृत्य।
31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दान व नेत्र जांच शिविर के बाद शाम 7 बजे से बृज नृत्य व गायन। रात 12 बजे नव वर्ष पर आतिशबाजी।
01 जनवरी को ब्रह्मकुमारी का कार्यक्रम तथा शाम सात बजे से सूफी गायन फिल्म अभिनेत्री मोनिका बेदी के साथ।
02 जनवरी सुबह 9 बजे से अखिल भारतीय दंगल और शाम 7 बजे शाम-ए-गजल कार्यक्रम गायक होंगे गुलाम अली।
03 जनवरी को सुबह 9 बजे से साइकिल मैराथन मैनपुरी से तथा शाम 7 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।
04 जनवरी की शाम 7 बजे से मेडिकल छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं रात्रि 9 बजे से नौटंकी।
05 जनवरी सुबह 10 बजे से पंच एवं सहकारिता सम्मेलन तथा शाम 7 बजे से प्रादेशिक लोक गायन।
06 जनवरी सुबह 9 बजे से विकलांग उपकरण वितरण समारोह।
08 जनवरी को शाम 7 बजे से संगीत संध्या एवं मुंबई के कलाकारों के साथ समारोह का समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed