{"_id":"61b39fa7cdb46e5c7c6d6df8","slug":"jaam-etawah-news-knp6688679120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल पुल पर दो ट्रक खराब, दिन भर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल पुल पर दो ट्रक खराब, दिन भर लगा रहा जाम
विज्ञापन
चकरनगर में जाम में फंसे वाहन
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदी। चंबल पुल पर एक साथ दो ट्रक खराब हो जाने से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर बरही टोल प्लाजा से फूफ तक लंबा जाम लग गया। जाम सुबह सात बजे लगा और शाम चार बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम का असर उदी चौराहे तक रहा। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि भिंड की ओर जाने वाले वाहनों को उदी चौराहे से वाया चकरनगर निकाला गया है। इसके लिए कई पुलिस जवान तैनात रहे। फिर भी चौराहे पर दिन में कई बार जाम लगता और खुलता रहा। जाम की वजह से ऑफिस जाने वाले लोग भी देर से पहुंच पाए। बरही से पैदल चलकर उदी चौराहे पर आए।
चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार हनुमंतपुरा, लखना, सिंडौस मार्ग पर वाहनों को निकाले जाने से कस्बा के बाजारों में जाम की स्थिति बन गयी। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले छोटे-बड़े वाहन क्षेत्र से होकर गुजरे। जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही इतनी बढ़ गई कि हनुमंतपुरा और चकरनगर बाजार में सारे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के किनारे लगी दुकानों पर धूल मिट्टी होने के कारण दुकानदार का खरीदार सभी परेशान रहे। सड़क किनारे बिक्री करने वाले साथ सब्जी ठेले वालों वाहनों की कारण रोड के खड़े के किनारे से इधर-उधर दुकाने लगाते देखे गए। सारा दिन सहसों, चकरनगर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही ।