{"_id":"5936f0444f1c1b831c9c8c96","slug":"it-is-difficult-to-fiil-dig-due-to-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे भरने में हड़ताल बनी रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे भरने में हड़ताल बनी रोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रांतीय खंड कार्यालय में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग को निगम, कंपनी बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को विभाग के अधीक्षण अभियंता और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के चारों खंड कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अफसर व कर्मचारी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ चले गए। इस हड़ताल के चलते सड़कों के पैचवर्क का काम ठप रहा। पहले ही सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का आधा काम ही हो सका है। ऐसे में हड़ताल से अब शेष नौ दिन में काम पूरा करना बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी ने प्रदेश की सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। जिले में भी सड़कों को चमाचम करने की कवायद चल रही है। लेकिन पीडब्ल्यूडी कर्मियों की हड़ताल से ये काम अटक गया है। विभाग को निगम बनाने की सरकार की मंशा के खिलाफ स्टाफ ने मंगलवार से मोर्चा खोल दिया। जिले में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता दफ्तर के अलावा चार खंड हैं। अधीक्षण अभियंता आरके जैन समेत सभी डिवीजनों के एक्सईएन, एई, जेई से लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। विभाग के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
इस हड़ताल में यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन, सहायक अभियंता एसोसिएशन, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ आदि शामिल रहे। लिहाजा डिवीजन कार्यालयों में सिर्फ चौकीदार नजर आए। प्रांतीय खंड दफ्तर में चौकीदार रामबाबू ने बताया कि मंगलवार को दफ्तर में कोई अफसर या कर्मचारी नहीं आया। हड़ताल का सबसे बड़ा असर सड़कों के पैचवर्क पर पड़ा। जिले में भी पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत करा रहा है। ये काम 15 जून पूरा करने में हड़ताल रोड़ा बन गई है।
विज्ञापन
वर्जन
हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ है। खासतौर से पैचवर्क नहीं हो सका। विभाग को निगम बनाने के प्रस्ताव का अधिकारी व कर्मचारी सभी विरोध कर रहे हैं।
आरके जैन, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, इटावा