फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   investment in service sector increacess

इटावा: खास खबर सेवा क्षेत्र में उद्यम की बहार, 11 हजार को मिला रोजगार

Tue, 14 Feb 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
investment in service sector increacess
इटावा। उत्पादन से सेवा क्षेत्र में उद्यम लगाना लोगों को ज्यादा भा रहा है। 2022-23 के 10 माह में कुल 3,111 उद्यम में से 2,385 उद्योग सेवा क्षेत्र में लगाए गए हैं। इससे 11 हजार लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

जिले में उद्यम लगाने वालों की संख्या बढ़ रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उद्यमी उत्साहित हैं। अभी तक 2703.51 करोड़ के एमओयू साइन हो चुके हैं। इससे लगभग साढ़े आठ हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। वहीं इस वित्तीय वर्ष में अभी तक उत्पादन के क्षेत्र में 726 उद्यम लगाए जा चुके हैं। इनसे 3,962 लोगों को रोजगार मिला है। वहीं सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोगों ने रुचि ली है। 2, 385 उद्योग सेवा क्षेत्र में लगाए गए हैं। इनसे करीब 11,061 लोगों को रोजागर मिला है। उद्यमियों की मानें तो सेवा क्षेत्र में जोखिम कम होने की वजह से लोग इस क्षेत्र में ज्यादा निवेश करना चाहते हैं। वहीं उत्पादन में पहले से बाजार होने पर लोगों के लिए आसानी होती है, लेकिन नए लोगों के लिए संचालन करना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


28 क्षेत्रों में से सिर्फ सात में बढ़ रहे उद्योग
शासन की ओर से दी जा रही योजनाओं में 19 तरह की उत्पादन फैक्टरी लगाने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं सेवा क्षेत्र में नौ क्षेत्रों में उद्यम लगाने की सुविधा है। इसके बावजूद कुल 28 में से सिर्फ सात क्षेत्र ही लोगों को भा रहे हैं। इनमें से चार उत्पादन क्षेत्र में तो तीन सेवा क्षेत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉपिंग मॉल्स और रेस्टोरेंट-होटल में सर्वाधिक रुचि
उद्यमी शॉपिंग मॉल्स, होटल और रेस्टोरेंट लगाने में सर्वाधिक रुचि ले रहे हैं। 10 माह में 639 नए होटल व रेस्टोरेंट शुरू किए गए हैं। वहीं 786 शॉपिंग मॉल्स और व्यावसायिक परिसर शुरू किए गए हैं। खाद्य उत्पादन की 223 यूनिट लगी हैं। वहीं कॉटन टेक्सटाइल की 158, होजरी एंड गारमेंट्स की 191, मिसलेनियस मैन्यूफैक्चरिग की 154 यूनिटें जिले में लगाई गई हैं।





जिला उद्योग उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से उद्यमियों के लिए चलाई जा रही बेहतर योजनाओं और सुरक्षित माहौल देने की वजह से निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है। 10 माह में तीन हजार से अधिक उद्योग स्थापित हुए हैं। इस स्थिति का देखकर अन्य व्यापारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed