फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Intercity canceled due to passenger hassles

इंटरसिटी निरस्त होने से यात्री रहे परेशान

Sun, 25 Nov 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 25 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Intercity canceled due to passenger hassles
डेमो - फोटो : डेमो
सर्दियां आते ही कोहरे का असर ट्रेनों पर दिखना शुरू हो गया है। रविवार को लखनऊ की ओर से आने वाली 12179 अप लखनऊ-आगरा सुपरफास्ट इंटरसिटी के साढ़े दस घंटे की देरी से आई। इस वजह से आगरा की ओर से आने वाली 12180 डाउन आगरा-लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


लखनऊ से आने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी का इटावा आने का समय शाम 7:26 है। इसका एक मिनट का ठहराव है। यह ट्रेन रविवार को साढ़े दस घंटे की देरी से सुबह 5:50 बजे इटावा पहुंची। इस वजह से आगरा की ओर से आने वाली और कानपुर के रास्ते लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी को कैैंसल करना पड़ा। इस ट्रेन का इटावा आने का समय सुबह 7:59 बजे हैं। इसका ठहराव भी एक मिनट का है। ट्रेन रद्द होने से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। उन्हें टिकट वापस करना पड़ा।  
विज्ञापन

 
इटावा से 37 टिकट थे आरक्षित
मुख्य आरक्षण टिकट पर्यवेक्षक सतीश तिवारी ने बताया आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में इटावा से कानपुर, उन्नाव तथा लखनऊ के लिए कुल 37 टिकट आरक्षित थे। इनमें 27 टिकट ऑनलाइन जबकि, दस टिकट स्टेशन से बने थे। ट्रेन के रद्द होने पर चार टिकट वापस हुए हैं। ऑनलाइन टिकट खुद ही वापस हो जाता है और रुपये यात्री के खाते में चला जाता है। उन्होंने बताया ट्रेन रद्द होने पर टिकट वापस करने के लिए तीन दिन का समय मिलता है। अभी दो दिन का समय है शेष यात्रियों का टिकट भी वापस हो जाएगा। स्टेशन से रविवार को दोपहर दो बजे तक रिजर्वेशन होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed