फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   information

बाल दिवस पर परिणय सूत्र में बंधेंगे 351 जोड़े

Tue, 12 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
information
इटावा। बाल दिवस पर शहर के नुमाइश पंडाल में 351 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इसके लिए शहर के नुमाइश पंडाल में तैयारी की जा रही है। शासन की ओर नवयुगल को नगद के साथ उपहार भी दिए जाएंगे। सांसद, विधायक, अधिकारियों के साथ समाजसेवी वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशु पाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस बार जिले को 351 जोड़ों के विवाह/निकाह कराने का लक्ष्य मिला है। सभी निकाय और बीडीओ को लक्ष्य काफी पहले दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महेवा ब्लॉक में 90, ताखा ब्लॉक में 65, बसरेहर ब्लॉक में 36, भरथना ब्लॉक में 33, जसवंतनगर ब्लॉक में 30, सैफई ब्लॉक में 22, बढ़पुरा ब्लॉक में 10 और चकरनगर ब्लॉक में चार पंजीकरण हो चुके हैं। सदर नगर पालिका क्षेत्र में 16 पंजीकरण हुए हैं। इसमें तीन मुस्लिम जोड़े हैं। पांच अन्य निकायों को मिलाकर करीब 340 पंजीकरण कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण 13 नवंबर तक कराए जा सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आयोजन नुमाइश पंडाल में 14 नवंबर को 12 बजे से होगा। कार्यक्रम में वर और कन्या के पांच पांच लोग भी शामिल होंगे। इसके भोजन और नाश्ते का खर्च प्रशासन की ओर से उठाया जाएगा। हिंदुओं के विवाह वैदिक रीति से और मुस्लिमों के निकाह इस्लामिक रिवाज के कराए जाएंगे। सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाधिकारी जेबी सिंह अन्य अधिकारी और समाज के गणमान्य लोग वर कन्या को आशीर्वाद देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed