{"_id":"c72cdd867aa7803ec74c8bbdc935a927","slug":"indira-gandhi-was-swapped-for-our-nation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी ने बदली थी देश की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी ने बदली थी देश की तस्वीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस के जिला
विज्ञापन
कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कचहरी स्थित इंदिरा
गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। आजादी के आंदोलन में बचपन से ही शरीक रहकर देश की आजादी के लिए उन्होंने संघर्ष किया।
देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश से गरीबी हटाने के लिए जीवन भर कार्य किया और बीस सूत्रीय कार्यक्रम, बैंकों का राष्ट्रीकरण आदि योजनाओं के साथ देश की तस्वीर बदलने का काम किया। प्रदेश महासचिव प्रेम शंकर शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी सामाजिक समरसता और एकता, अखंडता के लिए जीवन भर काम करती रहीं।
जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अनिल यादव, धर्मराज वर्मा, अतुल आक्रोश दुबे, फजल यूसुफ, हंसमुखी शंखवार, सीताराम जादौन, रामसेवक जाटव, नासिर जलील आदि शामिल रहे।