फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   indian culture apraised in world

इटावा: विश्व में बज रहा भारतीय संस्कृति का डंका

Sun, 12 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 12 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
indian culture apraised in world
इटावा। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार भारतीय संस्कृति व सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजा रही है। यह बात सदर विधायक सरिता भदौरिया ने रविवार को इटावा द्वितीय मंडल की बैठक में कही।
विज्ञापन

एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में विधायक ने कहा कि आम जनता की उम्मीदों को पूरा करने में बेमिसाल कार्य प्रणाली के साथ लाखों, करोड़ों कार्यकर्ताओं की सकारात्मक सहभागिता की सराहनीय भूमिका है।
विज्ञापन

यूपी में हर जगह शांति है। माफिया और गुंडे सरेंडर कर चुके है या जनपद छोड़ चुके हैं। बैठक में जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसका अनुमोदन समस्त पदाधिकारियों ने किया। डेटा प्रबंधन विषय पर जिला मंत्री राहुल राजपूत ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की अपेक्षा भाजपा शुरू से ही डिजिटल प्लेटफार्म का प्रभावी उपयोग करती आई है। सरल एप भी डिजिटल प्लेटफार्म है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के सभी प्रकार की जानकारियों को सुरक्षित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यसमिति में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण पचौरी, मंडल प्रभारी हरिओम दुबे, मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, बृजमोहन मिश्रा, नीरज पांडे, देवेंद्र सविता, सुलेखा तिवारी, रजनी भदौरिया, विनीत पांडे, सुमित गर्ग आदि मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर ने, संचालन मंडल महामंत्री चंदन मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed