{"_id":"63e92ef3cad0f1b9a40b67ba","slug":"increse-science-in-khel-khel-get-kalam-award-etawha-news-c-12-1-77347-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: खेल-खेल में विज्ञान का प्रचार, मिला कलाम राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: खेल-खेल में विज्ञान का प्रचार, मिला कलाम राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
Sun, 12 Feb 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
इटावा। हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के भौतिक विज्ञान के शिक्षक प्रदीप कुमार यादव को कलाम राष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार विज्ञान का प्रचार-प्रसार करने व काका कलाम क्लब बनाकर स्कूलों व गांवों में खेल-खेल में विज्ञान सिखाने के लिए मिला है।
रमन विज्ञान एवं तकनीकी फाउंडेशन और अध्यापक वैज्ञानिक की राष्ट्रीय काउंसिल की ओर से शनिवार को राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में हुए तीसरे भारतीय विज्ञान तकनीकी महोत्सव में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। वैज्ञानिक चंद्रमोहन नौटियाल और बीएन राव ने उन्हें गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र प्रदान किए।
प्रदीप यादव को मिली इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. मुकेश यादव, हिंदू विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव और शिक्षकों ने बधाई दी है।