फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Increased security of stations on Agneepath

अग्निपथ को लेकर स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 19 Jun 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Increased security of stations on Agneepath
खेल के मैदान में युवाओं से बात करते सीओ भरथना और थानाध्यक्ष। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। सेना की अग्निपथ योजना की सच्चाई युवाओं को बताने की जिम्मेदारी डीएम और एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों (पेंशनर्स) को सौंपी है। वह अपने वाट्सएप ग्रुप जूड़े रिश्तेदारों को भी इस काम में लगाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने खुद सार्वजनिक स्थलों और रेलवे स्टेशन पर युवाओं से संवाद कर अग्निपथ के बारे में बताया। योजना के विरोध में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशन व स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

डीएम अवनीश कुमार राय ने शनिवार सुबह अपने कार्यालय में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक बुलाई। इसमें एसएसपी जय प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से कहा कि वह अपने अपने वाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़े युवाओं को अग्निपथ योजना की सही और विस्तृत दें। सोशल मीडिया पर जिम्मेदार रिश्तेदारों को भी युवाओं तक सही संदेश पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने भरथना रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। डीएम ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बोर्ड पर डीएम, एसपी के मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिए। 20 जून तक अलर्ट रहने के लिए भी कहा। इसके बाद साम्हो रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। बलरई, जसवंतनगर का भी जायजा लिया। सीओ विजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने खेल मैदान में युवाओं से संवाद कर अग्निपथ योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित भर्ती से अलग है अग्निपथ : एसडीएम
ताखा। एसडीएम कौशल कुमार और थानाध्यक्ष ऊसराहार ने रिदौली, कुदरैल और कौआ गांव में चौपाल लगाकर लोगों को अग्निपथ योजना के बारे में बताया। एसडीएम ने बताया कि अग्निपथ योजना सेना की नियमित भर्ती से अलग है। भ्रामक खबरों से युवाओं ने इसे गलत समझ लिया है और प्रदर्शन करके देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद एसडीएम ने तहसील सभागार में प्रधानों, राशन डीलरों, लेखपालों, पंचायत सचिव के साथ भी बैठक की। (संवाद)
बिहार जाने वाले रेल यात्री परेशान
इटावा। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए बिहार से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों को या तो रद कर दिया गया है या बिहार से पहले रोका जा रहा है। इससे इटावा से बिहार की ओर जाने वाले यात्री परेशान हैं। रिजर्वेशन टिकट भी कैंसिल कराए जा रहे हैं। शनिवार को 40 यात्रियों ने टिकट रद कराए।
बिहार होकर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस शनिवार को रद रही। कानपुर की ओर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस नहीं चली और दिल्ली की ओर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस को बीच में रोक दिया गया। कानपुर की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस भी रद रही।

अवध एक्सप्रेस करीब 12 घंटे और दिल्ली की ओर से आने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनें रद होने के कारण यात्री रिजर्वेशन टिकट रद करा रहे हैं। शनिवार को करीब 40 यात्रियों ने 30 हजार से अधिक रुपये के टिकट कैंसिल कराए। बिहार जाने वाले मजदूर ट्रेनें रद होने से परिवार के साथ स्टेशन के बाहर सीढ़ियों के पास बैठे रहे। स्टेशन परिसर में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed