{"_id":"6242045486511378dc4dbc1e","slug":"incendio-en-cinco-tiendas-prdida-de-lakhs-etawah-news-knp688046065","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पक्काबाग में ओवर ब्रिज के पास बनी दुकानों में सोमवार को बिजली के तारों की स्पर्किंग से निकली चिंगारी से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू किया तब तक दुकानों में सबकुछ राख हो चुका था। दुकानदारों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची थी। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है।
शहर के पक्का बाग में ओवरब्रिज के नीचे दुकानों हैं। ऊपर से बिजली की लाइन निकली है। सोमवार सुबह तारों में स्पार्किंग से निकली चिंगारी दुकानों पर जा गिरी। इससे दुकानों में आग लग गई। आग की सूचना पर दुकानों के मालिक मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर दुकानदार और आसापास के लोग आग पर काबू करने में जुट गए। इकदिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। कुछ देर बाद पहुंची ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
एकता कालोनी निवासी परचून दुकानदार गोपाल गुप्ता ने बताया करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। एकता कालोनी निवासी सीता ने बताया कि डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उन्नाव के मुल निवासी राजेश मिश्रा एकता कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी जुस की दुकान थी। आग के कारण जुस की मशीन जल और अन्य सामान जल गया। उनका एक लाख का नुकसान हुआ है। सुभाष चंद्र गुप्ता दुकान में 50 हजार का नुकसान हुआ है।