{"_id":"611a7ecd8ebc3e4321527df9","slug":"in-theft-incident-two-held-etawah-news-knp646396538","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर से बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टॉवर से बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मोबाइल टॉवर से बैटरियां चोरी करने वाले कार सवार दो लोगों को रविवार देर रात तिजौरा-बीबामऊ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से 15 बैटरियां, एक ग्राइडर (मार्बल कटर), चाकू, तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सात अगस्त की रात बलरई के गोपालपुर दौदुआ गांव में मोबाइल टॉवर से 28 बैटरियां चोरी हो गई थीं। मामले में मैनपुरी के थाना करहल, पैरार शाहपुर गांव निवासी टेक्नीशियन मनोज कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बलरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार देर रात तिजौरा-बीबामऊ चौराहे के पास बलरई थाना पुलिस मौजूद थी। तभी बलरई की तरफ से कार आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार समेत दो लोगों को पकड़ कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम जसवंतनगर के दुर्गापुर गांव निवासी अमित कुमार व बलरई के नगला विशुन गांव निवासी श्यामवीर राजपूत बताया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल टॉवर की देखरेख का काम करते है। उन लोगों ने ही मोबाइल टॉवर से 28 बैटरियां चोरी की थी। 13 बैटरी काटकर कबाड़ी को बेच चुके है। बची 15 बैटरियां फिरोजाबाद की तरफ ले जा रहे थे।
बलरई थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दुर्गापुर गांव निवासी अमित कुमार नेे प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव हार गया था। साथ ही 14 से 15 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज उतारने के लिए साथी श्यामवीर के साथ मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी की थी। अमित व श्यामवीर को टेक्नीशियन मनोज ने टॉवर में सुरक्षा गार्ड के तौर रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने खुद के बचाव में टेक्नीशियन मनोज पर ही चोरी का आरोप लगा दिया, जो गलत साबित हुआ। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।