{"_id":"11e518730aaa8e83d0a8507cbb63fdeb","slug":"in-the-tranquility-of-the-country-prayed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा साहब खां स्थित दरगाह हजरत अबुल हसन शाह वारसी का तीन दिवसीय सालाना उर्स शुरू हो गया। उर्स पर दरगाह वारसी को दुल्हन की तरह सजाया गया। उर्स में देश के कोने-कोने से आए अकीदतमंद मन्नत के साथ मुल्क में अमन चैन की दुआ मांग रहे हैं।
बुधवार को सुबह कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज हुआ। सुबह हजरत मजहर अली शाह वारसी की ओर से चादरें पेश की गई। आनरेरी सदर हाजी अहमद अली वारसी व सेक्रेटरी हसन जलीस वारसी आदि ने मजार शरीफ में चादर पेश कर दुआ मांगी।
नमाज जोहर के बाद मीलाद शरीफ सायं कुल हजरत हाजी सैय्यदना महमूद शाह वारसी हुआ। रात में कव्वालों ने एक से एक बेहतरीन कव्वाली सुनाकर सबका मन मोह लिया। कोेलकाता के तवरेज वारसी ने अपनी बेहतरीन आवाज और अंदाज से सलाम पेश किया।
विज्ञापन
असलम अकरम वारसी ने बेहतरीन कव्वाली पेश की। देर रात तक लोग कव्वाली का लुत्फ उठाते रहे। दरगाह शरीफ के आसपास लगी दुकानों से लोग खूब खरीददारी कर रहे है। लोगों को दोनों वक्त लंगर भी बांटा जा रहा है।
इस मौके पर सदर हाजी अहमद अली वारसी (कोलकाता) के अलावा हसनैन वारिस वारसी, हाजी बुलाकी वारसी, रईस उद्दीन वारसी, जलील वारसी, सलीम खां वारसी, गफ्फार वारसी, मु. इलयास वारसी, हाफिज दिलबर, हाफिज मुमताज वारसी, दानिश वारसी, नाजिश वारसी, फरीद वारसी, काशिश वारसी, वहाज अली खान, हयात वारसी, शकील वारसी, अबरार वारसी, चमन वारसी, आकिल वारसी व इस्लाम वारसी आदि मौजूद रहे।