{"_id":"6414bb428f7b9a697905fc84","slug":"in-the-middle-of-the-road-a-young-mans-wife-and-sister-in-law-got-into-a-fierce-fight-etawha-news-c-12-1-128673-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बीच सड़क युवक की पत्नी-साली से जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बीच सड़क युवक की पत्नी-साली से जमकर हुई मारपीट
Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
बसरेहर। सेंट्रल बैंक के पास इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार शाम युवक की पत्नी और साली से जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क हुई मारपीट के चलते यातायात भी बाधित हो गया और लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल युवक का सीएचसी में उपचार कराया। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
इटावा-बरेली हाईवे पर किराए पर रहने वाली अनीता पत्नी बंटी यादव ने बताया कि उसकी बड़ी बहन विनीता गुरुवार से घर पर है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे विनीता का पति पंकज उर्फ पिंटू निवासी गोवेपुर ललखौर सैफई घर आया और विनीता से झगड़ा करने लगा। बहन ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया।
इसके बाद गुस्से में देखते ही देखते विनीता को इटावा-बरेली हाईवे की तरफ खींच ले गया और ट्रक की तरफ धक्का देने का प्रयास किया। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई। ईंट लगने से पंकज घायल हो गया।
विज्ञापन
विनीता ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसका दो साल का बेटा भी है। पति की हरकतों से परेशान होकर कोर्ट में वाद भी चल रहा है। पति मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और इसी कारण वह शुक्रवार शाम अनीता के घर आया था। उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। बसरेहर थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पति-पत्नी का उपचार बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।