फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In Etawah, roads were submerged due to torrential rains and rain water filled the houses

इटावा में मूसलाधार बारिश से सड़कें डूबीं और घरों में भरा बारिश का पानी

Sun, 07 Aug 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
In Etawah, roads were submerged due to torrential rains and rain water filled the houses
राहतपुरा में लक्ष्मी देवी के घर में घुटनों तक भरा बारिश का पानी। सवांद - फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोल कर रखी दी। दो घंटे की इस बारिश में सड़कों से लेकर कई मोहल्लों में घरों तक में जलभराव हो गया। इन मोहल्ले के लोगों का दिन घर से पानी निकालने में ही बीत गया। शाम तीन बजे तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

राहतपुरा में तालाब ओवरफ्लो होने से घरों में घुटनों तक पानी भर गया। तालाब की जलकुंभी सड़क पर आ गई। लक्ष्मी देवी ने बताया घर से लेकर सड़क तक पानी ही पानी था। लोधी मोहल्ला में भी 20 से अधिक घरों में पानी भर गया। लोगों ने बाल्टियों से पानी पानी निकाला। पक्का बाग के आसपास की कॉलोनियों में जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। लाइनपार क्षेत्र रामनगर, शांती कॉलोनी, विजय नगर, पचावली रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, गांधी नगर, अशोक नगर, अड्डा जालिम, राधे- राधे कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में जलभराव का नजारा देखने को मिला। जिला अस्पताल परिसर में चारो ओर जलभराव हो गया। रविवार होने की वजह से लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

नई मंडी में दुकानों तक पानी भर गया। व्यापारी नेता सतीश यादव ने कहा कि जुगरामऊ जाने वाला नाला बंद होने के कारण मंडी में जलभराव हो रहा है। जिला अस्पताल परिसर में काफी देर तक बारिश का पानी भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में भी जलभराव
रेलवे में भी जलभराव हो गया। फोरमैन कॉलोनी के सभी छह क्वार्टरों में पानी भर गया। वरिष्ठ खंड अभियंता ओएचई आत्माराम मीना ने बताया बाउंड्रीवाल टूटने की वजह से जलभराव हुआ है। रेलवे अस्पताल के पास टीआरडी कॉलोनी में भी पानी भरने से दिक्कत हुई। इस कॉलोनी में सीनियर लाइनमैन और अवर अभियंता रहते हैं।
बसरेहर में सड़क पर गिरे साइकिल सवार
बारिश की वजह से बसरेहर में भी पानी भर गया। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर जलभराव होने से कई साइकिल गिरकर चोटिल होते हो गए। चकरनगर में भी घरों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया। लोगों ने बाल्टियों आदि से पानी निकाला।
मैनपुरी रेलवे अंडरपास में 12 फीट से अधिक पानी भरने से पूरा दिन आवागमन बंद रहा। वाहन सवार हाईवे से भरथना चौराहा होते हुए निकले। नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि ने बताया पानी निकालने के लिए पंप लगाए हैं। पानी निकालने में काफी समय लगेगा। रात भर बारिश नहीं हुई तो सुबह अंडरपास से आवागमन शुरू हो सकता है। अगर रात में या तड़के तेज बारिश हो गई तो अंडरपास से आवागमन बाधित रहेगा।

लगातार बारिश से बाजरे की बुआई प्रभावित
निवाड़ीकला। लगातार बारिश होने धान की रोपाई तो तेज हो गई है लेकिन बाजरे, उड़द, मूंग और अरहर की बुआई नहीं हो पा रही है। किसान अरुण कुमार ने बताया कि चार बीघे में बाजरे की बुआई करते थे। बारिश होने से इस बार धान की रोपाई करवा दी है। देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाजरे की बुआई का उपयुक्त समय 15 जुलाई से 15 अगस्त तक है। मौसम खुल जाए तो अभी बाजरे की बुआई हो सकती है। (संवाद)

मैनपुरी अंडरपास में जलभराव का नजारा। संवाद

मैनपुरी अंडरपास में जलभराव का नजारा। संवाद- फोटो : ETAWAH

नई मंडी परिसर में पुलिस चौकी के सामने जलभराव। संवाद

नई मंडी परिसर में पुलिस चौकी के सामने जलभराव। संवाद- फोटो : ETAWAH

रेलवे कॉलोनी में घरों के चारो ओर भरा बारिश का पानी। संवाद

रेलवे कॉलोनी में घरों के चारो ओर भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल परिसर में जलभराव से हाथ में चप्पल लेकर जाती महिला। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में जलभराव से हाथ में चप्पल लेकर जाती महिला। संवाद- फोटो : ETAWAH

लोधी मोहल्ले में घर में भरा पानी निकालता भीम सिंह। संवाद

लोधी मोहल्ले में घर में भरा पानी निकालता भीम सिंह। संवाद- फोटो : ETAWAH

पचावली रोड पर जलभराव के बीच से निकलते बाइक सवार और महिलाएं। संवाद

पचावली रोड पर जलभराव के बीच से निकलते बाइक सवार और महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAWAH

राहतपुरा में बारिश में सड़क पर आई तालाब की जलकुंभी। संवाद

राहतपुरा में बारिश में सड़क पर आई तालाब की जलकुंभी। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed