फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In banks reached 57 million in 1333 to farmers

1333 किसानों का 57 लाख रुपया बैंकों में पहुंचा

Fri, 10 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 10 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
In banks reached 57 million in 1333 to farmers

खरीफ फसल का बीमा क्लेम देने में विलंब कर रही एचडीएफसी एग्रो बीमा कंपनी ने 57 लाख रुपये जिले की आठ बैंकों में पहुंचा दिए हैं। यह धनराशि फिलहाल 1333 फसल बीमा लेने वाले किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन


जिले में कुल 1579 किसानों को बीमा क्लेम मिलना है। बाकी 246 किसानों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।  बीते दिनों अमर उजाला ने 2496 किसानों को खरीफ फसल का बीमा क्लेम न मिलने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दरअसल यह संख्या जिले में 3447 है। नोडल अधिकारी ने पहले यह संख्या 2496 बताई थी।
विज्ञापन


इन किसानों ने निर्धारित अवधि में बैंकों से लोन लिया था ताकि वह फसली बीमा योजना से कवर्ड रहें। चूंकि खरीफ फसल सूखे की चपेट में आ गई थी। लिहाजा धान और बाजरा पैदा करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन किसानों को न तो सरकार से कोई राहत मिली थी और न ही बीमा क्लेम मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ के बाद रबी फसल भी बर्बाद हो चुकी है। अभी तक फसल बीमा से आच्छादित किसानों को खरीफ फसल का बीमा क्लेम नहीं मिला है। दो-दो फसलों के बर्बाद होने पर भी किसान के हाथ खाली होने पर हो-हल्ला मचा।

अमर उजाला ने जब यह मामला प्रमुखता से उठाया तो कमिश्नर ने बीमा कंपनी को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को उनका बीमा क्लेम जल्द से जल्द दिया जाए। तब कहीं जाकर बीमा कंपनी एचडीएफसी एग्रो ने आधी-अधूरी तत्परता दिखाई है। हालांकि इसके बावजूद फसल बीमा से आच्छादित सभी किसानों को क्लेम नहीं मिलेगा।

इस संबंध में जानकारी देने के लिए उक्त बीमा कंपनी को तो कोई अधिकारी जिले में उपलब्ध नहीं है। अलबत्ता फसल बीमा योजना के नोडल अधिकारी के तौर पर कामकाज देख रहे उप कृषि निदेशक एसके सिंह ने बताया कि खरीफ फसल में कुल 3447 किसान फसल बीमा से आच्छादित रहे हैं।

इनमें से 1579 किसानों को कुल 1.31 करोड़ रुपया बीमा क्लेम के तौर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन 1579 किसानों में से 1333 किसानों के लिए बीमा कंपनी ने 57 लाख रुपये इलाहाबाद, सेंट्रल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, पीएनबी, पूर्वांचल आदि आठ बैंकों को उपलब्ध करा दिए हैं।

हालांकि अभी भी ग्रामसभा वार सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस वजह से यह धनराशि अभी बैंकों में पड़ी है। एक-दो दिन के अंदर सूची मिलने की उम्मीद है। उसके बाद किसानों के खातों में बीमा क्लेम की धनराशि पहुंच जाएगी। खरीफ फसली बीमा से आच्छादित शेष 246 किसानों का भी बीमा क्लेम जल्द ही उनके खातों में पहुंचा दिया जाएगा।

आधे से अधिक किसानों को नहीं मिला लाभ
खरीफ में धान और बाजरा की फसल का बीमा कराने वाले किसानों की संख्या जिले में 3447 रही है। इन सभी ने प्रीमियम की अदायगी की है लेकिन सूखे की मार पड़ने पर बीमा क्लेम का लाभ सिर्फ 1579 किसानों को ही मिल रहा है। बाकी बचे 1868 किसान बीमा क्लेम का लाभ लेने से वंचित रहे हैं।


इस संबंध में नोडल अधिकारी एसके सिंह का कहना रहा कि बीमा योजना में प्रावधान है कि यदि सात वर्षों की उत्पादकता के औसत पर 90 प्रतिशत पैदावार होती है तो किसान को बीमा क्लेम नहीं मिलेगा। खरीफ फसल में इसी वजह से उक्त 1868 किसान बीमा क्लेम पाने के हकदार नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed