फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Impact of severe heat and lockdown, silence in markets

भीषण गर्मी और लॉकडाउन का दिखा असर, बाजारों में सन्नाटा

Sat, 18 Jul 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Impact of severe heat and lockdown, silence in markets
फोटो संख्या 01 शनिवार को लॉकडाउन के दौरान राजागंज चौराहा पर ड्यूटी निभाता पीआरडी जवान - फोटो : ETAWHA
शहर में शनिवार को लॉकडाउन और भीषण गर्मी का व्यापक असर देखने को मिला। पिछले सप्ताह महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों में अवकाश के बावजूद सड़कों पर लोगों और वाहनों की जितनी आवाजाही देखने को मिली उतनी इस बार नहीं रही। जबकि इस बार बैंकें खुलीं रहीं।
विज्ञापन

यही वजह रही कि लगभग सभी बैंकों में सन्नाटा रहा और ग्राहकों की संख्या भी कम रही। प्रधान डाकघर में भी लोग कम संख्या में नजर आए।
मुख्य चौराहों पर पुलिसबल भी वाहनों की चेकिंग करते दिखे। हालांकि अधिकतर चौराहों पर पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।
इस बार लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटे की मुख्य वजह तेज धूप और गर्मी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

साथ ही सभी लोगों को पता था लिहाज सभी ने दो दिन की जरुरत के सामान पहले ही खरीद लिए थे।
लिहाजा लोग सुबह से निकली धूप की वजह से बाहर निकलने की बजाए घरोँ में ही रहें। बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलने को विवश हुए।
शायद यही वजह रही कि शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर दोपहर होने से पहले ही लोगों की संख्या कम देखने को मिली।
शहर में आवश्यक वस्तुओं के तहत मेडिकल स्टोर और डेयरी खुली रहीं। अलावा इसके सभी दुकानें बंद रहीं। ऑटो, ई-रिक्शा भी नहीं चले।
गर्मी की वजह से स्टेशन बजरिया क्षेत्र की दुकानें भी बंद रहीं। कुल मिलाकर शनिवार का लॉकडाउन पूरी तरह से सफल रहा।
दिनों के रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोले जाने को लेकर परेशान व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद जिलाधिकारी ने 21 और 22 जुलाई को सशर्त सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि फिलहाल व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर ही है। सूत्रों का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों का सही तरीके से पालन होने पर ही सभी दुकानें खोले जाने की व्यवस्था आगे जारी रहेगी।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने स्पष्ट किया है कि 20 जुलाई को बाजार पहले की तरह एक साइड ही खुलेगा। 21 और 22 को पूरा बाजार प्रयोग के तौर पर सुबह 9 से रात 8 बजे तक खोला जाएगा। बताया कि सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद 21 व 22 जुलाई को प्रायोगिक तौर पर बाजार एक साथ दोनों ओर खोलने की सहमति बनी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस अवधि में व्यापार मंडल की और से सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए बाजार की व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग किया जाए।

दो दिनों की व्यवस्था के फीड बैक के बाद ही दोनों ओर के बाजार खोलने पर विचार किया जाएगा। सोशल डिस्टेंस न अपनाने, मास्क न लगाने व दुकान में पांच से अधिक ग्राहक एक साथ आने पर महामारी एक्ट व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed